फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंघ के संस्थापक स्व. जीना को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. सोबन सिंह जीना को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जीना को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने स्व. जीना के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बारे में बताया। उन्होंने जिला संगठन के पदाधिकारियों व मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के लिए कार्य करने वाले महान विभूतियों को याद करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी करें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 अगस्त को अगस्त्यमुनि में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश संगठन सहित जिले के सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर महामंत्री अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल, मीडिया प्रभारी ओपी बहुगुणा, सरस्वती त्रिवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, धनश्याम पुरोहित, मोहन सिंह बिष्ट, श्रीनंद जमलोकी, सतेंद्र बर्तवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री विकास डिमरी, गंभीर सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें