जिले से बृहस्पतिवार को 140 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। ये सभी संस्थागत क्वारंटीन प्रवासियों के सैंपल हैं। अभी तक सामने आए 66 मरीजों में 61 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पांच मरीज अब भी कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
बता दें कि जिले में बीती 23 मई को कोरोना का पहला केस आया था। यहां संक्रमितों की ठीक होने की दर 92.42 फीसदी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय तिवारी के मुताबिक जिले से अभी तक 1850 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 1571 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 213 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। संवाद