फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए करूंगी कार्य : आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा में शामिल हुई केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है और भविष्य में भी पूरी तत्परता के साथ वे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण व विधायक भरत सिंह चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 90 के दशक से पार्टी की कार्यकर्ता रहकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर संगठन को मजबूती दिलाने का कार्य उन्होंने किया है। विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन व जनता के लिए कार्य किया है, जिससे जनता व संगठन का स्नेह सदा उनके प्रति रहा है। कहा कि विपरीत परिस्थितियों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि अब वह पुन अपने परिवार में लौट चुकी है। ऐसे में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय, प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हित में बेहतर कार्य किया है, जिसकी बदौलत वे एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें