फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों को लेकर एम्बुलेंस दिल्ली हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा में मलबे में दबे सात मजदूरों के शव उनके गांव पहुंचाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने दो एंबुलेंस से शवों को दिल्ली भेज दिया है। जहां से जम्मू-कश्मीर सरकार के मदद से चार्टर विमान से बारामूला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शवों को दोपहर बाद एंबुसेंस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। बारामूला प्रशासन से वार्ता की गई है। उनके द्वारा सरकार से चार्टर विमान की मांग की गई है, जो दिल्ली से शवों को ले जाएगा। अगर, चार्टर विमान नहीं मिला तो सड़क से ही शवों को पहुंचाया जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बारामूला पुलिस प्रशासन से मामले में वार्ता हो चुकी है। यहां से जो भी संभव होगा, पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें