रुद्रप्रयाग। आयुष्मान भारत योजना में प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान योजना के तहत जिले में आर्थिक सामाजिक जनगणना में 7359 परिवारों को चिहिृृत किया गया है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को जन आरोग्य अभियान शुरू होगा। इस दिन कुछ लाभार्थियों को गोल्डन-ई कार्ड वितरित किए जाएंगे।
जिले में सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के हिसाब से परिवारों का चयन किया गया है। योजना के तहत चिहिृृत परिवारों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग सहित सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली को अनुबंधित किया गया है। बताया कि सामाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 के तहत चिहिृृत परिवार अपने क्षेत्र के कामन सर्विस सेंटर से आधार कार्ड, राशन कार्ड प्राप्त कर योजना का ई-कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।