फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता व अविरलता को गंभीर होने की जरूरत: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिला मुख्यालय में 16 से 31 मार्च तक नदी किनारों पर सफाई की गई। इस मौके पर पौधरोपण करते हुए गंगा स्वच्छता की शपथ और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर के नीचे अलकनंदा नदी किनारे व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर कूड़ा-कचरा एकत्रित करते हुए उसका निस्तारण किया गया। इसके बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता के नारों के साथ बाजार से गुलाबराय मैदान तक जन जागरूकता रैली निकाली। यहां आयोजित समारोह का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि गंगा, आदिकाल से मां व जीवनदायिनी के रूप में पूजी जा रही है। हमें गंगा की स्वच्छता और अविरलता के प्रति गंभीर होना चाहिए। इस दौरान विधायक ने समारोह में मौजूद लोगों व स्कूली बच्चों को गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में भारत सरकार के अनु सचिव केके सपरा, नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश नौटियाल, केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष वेद सेमवाल, स्वजल परियोजना प्रबंधक एनएस रावत, पर्यावरण विशेषज्ञ पीएस मटूड़ा, पूरन सिंह कापड़ी आदि मौजूद थे।

गंदा पानी नदी में छोड़ने पर 5 हजार का जुर्माना वसूला
रुद्रप्रयाग। रविवार को स्वच्छता अभियान के दौरान अलकनंदा नदी में गिर रहे आवासीय घरों के गंदे पानी को लेकर डीएम ने रोष व्यक्त किया और प्रशासन व पालिका प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। मौके पर भवन स्वामी बंटी जगवाण पर घर के गंदे पानी को नदी में छोड़ने पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। डीएम ने पालिका प्रबंधन को नियमित चेकिंग और आवासीय भवनों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के उचित इंतजाम के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी होटल या घर के पानी की निकासी नदी में होते पाई गई तो संबंधित को सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें