फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वली-पाटा गांव के ऊपरी बांज-बुरांश के जंगलों में पहुंची आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खांकरा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वली और पाटा के बांज-बुरांश के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से आगे की ओर फैल रही है। वनाग्नि के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला हुआ है, जिससे धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन

बीते शनिवार दोपहर से क्वीली और पाटा गांव के ऊपरी तरफ के जंगलों में आग की लपटे उठ रही हैं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कहना है कि अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई है। शुष्क मौसम के कारण वनाग्नि तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। बताया कि आग के कारण जंगल में चट्टानी क्षेत्रों में पत्थर आदि गिरने का भय भी पैदा हो गया है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के रेंजर शिव प्रसाद ने बताया कि वनाग्नि के बारे में जानकारी मिली है। मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। इधर, जखोली व अगस्त्यमुनि रेंज के अंतर्गत कई क्षेत्रों में वनाग्नि से जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें