फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंजी-कांडई में चक्रव्यूह में कलाकारों का शानदार अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्तमुनि ब्लॉक के दशज्यूला पट्टी के बेंजी-कांडई गांव में पांडव नृत्य के तहत चक्रव्यू लीला का मंचन किया गया। उत्सव ग्रुप के कलाकारों द्वारा गढ़वाली में संवाद व गायन के साथ संजीदा अभिनय ने लोगों को दिलों को छुआ।
विज्ञापन

जगतोली मैदान में मंगलवार को आयोजन के 16वें दिन पांडव नृत्य में कौरवों द्वारा पांडवों को पराजित करने के लिए गुरू द्रोणाचार्य के नेतृत्व में चक्रव्य का मंचन किया जाता है। अर्जुन के युद्धस्थल पर नहीं होने से पांडव परेशान हो जाते हैं, लेकिन वीर अभिमन्यु पांडवों की तरफ से चक्रव्यू भेदन को कहता है। कौरवों को छठवें द्वार तक परास्त करता हुआ अभिमन्यु आगे बढ़ता है, लेकिन मामा शकुनी की चाल से कौरव दल धोखे से वीर अभिमन्यु की बर्बरता से हत्या कर देते है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए। उत्सव ग्रुप के निदेशक डॉ. राकेश भट्ट के निर्देशन में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। 7 दिसंबर को पांडव नृत्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें