फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण में शौचालय की सुविधा न साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल त्रियुगीनारायण में साफ-सफाई और शौचालय के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व मंदिर के पुजारियों ने मूलभूत सुविधाओं को जुटाने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां सबसे अधिक समस्या यहां के पुजारियों को झेलनी होती है। पूरे क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई पेयजल के कोई इंतजाम नहीं हैं। मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी का कहना है कि ग्राम पंचायत को मंदिर ओर बीकेटीसी को भी मंदिर परिसर में जरूरी सुविधाओं के लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, ग्राम प्रधान विजयलाल ने बताया कि आपदा के बाद से त्रियुगीनारायण पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। बावजूद सरकारी स्तर पर यहां की सुध नहीं ली जा रही है। मामले में जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि त्रियुगीनारायण में पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में बनाया गया शौचालय ग्राम पंचायत को हैंडओवर किया जा चुका है, लेकिन पंचायत द्वारा उस पर ताला लगाया हुआ है। यात्रा से पूर्व शौचालय को ठीक कर संचालित किया जाएगा। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें