फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भगृह में चांदी लगाने का कार्य 6 तक हो जाएगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की परत लगाने का काम 6 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। राजस्थान के कारीगरों की ओर से इन दिनों कार्य जोरों पर किया जा रहा है। चांदी लगने से गर्भगृह की सुंदरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के उद्योगपति महेंद्र शर्मा द्वारा अपने पिता अमरनाथ शर्मा की याद में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 220 किलो चांदी भेंट की गई है, जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बीते 23 सितंबर से मंदिर में कारीगर गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की परत लगा रहे है। कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जो इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। शर्मा ने बताया कि उनकी बाबा केदार के प्रति असीम आस्था है, इसलिए मंदिर के गर्भगृह को सुंदर बनाने के लिए उन्होंने चांदी भेंट की है। इधर, बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि शर्मा के प्रयासों से मंदिर के गर्भगृह की सुंदरता और भी बढ़ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें