फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: देवरा यात्रा में मां चंडिका को गांव-गांव भ्रमण करा रहे 12 एरवाल

विज्ञापन
मां चंडिका की देवरा यात्रा में शामिल 12 एरवाल। फोटो जागरूक पाठक
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर पट्टी के नौज्युला क्षेत्र की नारी गांव स्थित मां चंडिका की देवरा यात्रा पूर्व दिशा के 85 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। इस दौरान मां भगवती ध्यांणियों की कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी दे रही है।
विज्ञापन

30 वर्ष के उपरांत बीते 17 नवंबर से शुरू हुई देवरा यात्रा में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां चंडिका की देवरा में 12 एरवाल देवी को गांव-गांव भ्रमण करा रहे हैं। एरवाल मां चंडिका के ब्रह्म पुंज की अज्ञानुसार काम करते हैं और प्रतिदिन सुबह और रात्रि को स्नान करते हैं। खास बात यह है कि पूरी देवरा यात्रा में मां चंडिका अपनी इच्छानुसार एरवालों से कार्य कराती है। आगामी 17 जनवरी से देवरा यात्रा का दूसरा चरण उत्तर दिशा का भ्रमण मयकोटी गांव से शुरू होगा। मां चंडिका देवरा यात्रा से जुड़े धीरज बर्त्वाल ने बताया कि मां चंडिका के एरवाले नवीन, सचिन, सागर, गौरव, अंकित, तेजपाल, मोहित, विष्णुदत्त, प्रदीप, रविंद्र शुभम और विक्रम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें