फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग के दूसरे छोर पर बना गड्ढा दे रहा हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग के दूसरे छोर पर बना गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है, लेकिन एनएच द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है। सुरंग की हालत भी दिनोंदिन जर्जर हो रही है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से करीब दो किमी की दूरी पर निर्मित सुरंग के दूसरे छोर पर हाईवे बरसात से खस्ताहाल हो गया है। यहां पर काफी बड़े क्षेत्र में गड्ढा बना हुआ है, जो बरसाती पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे में गड्ढे से बचने के लिए चालक वाहनों को बाहर की तरफ ला रहे हैं, जिससे खतरा बना है। साथ ही प्रभावित स्थान पर ऊपर तरफ से पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा भी बना है। यहीं नहीं, 60 मीटर से अधिक लंबी सुरंग के अंदर की तरफ पूरी छत जर्जर हो चुकी है, लेकिन एनएच द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मरम्मत के नाम पर दोनों छोर पर टिन की चादर लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कालिका प्रसाद खन्ना, कांग्रेस नेता प्रदीप बगवाड़ी ने सुरंग का मानकों के तहत सुधारीकरण कर संरक्षण की मांग की है। इधर, एनएच के ईई जेके त्रिपाठी ने बताया कि सुरंग के समीप बने गड्ढे का जल्द भरान कर दिया जाएगा। साथ ही ऑल वेदर रोड निर्माण में ही सुरंग का वृहद सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें