फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अगले एक वर्ष में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी को 5 सीसीटीवी कैमरे अगले दो दिन में चयनित स्थानों पर स्थापित कर दिए जाएंगे। इसकी मॉनीटरिंग सचिवालय और रुद्रप्रयाग कलेक्ट्रेट से की जाएगी। जबकि पर्यटन विभाग की ओर से बंगलूरू की आईजीआईएस संस्था से ज्योग्रोफिकल इंफोरमेशन सर्वे (जीआईएस) का कार्य करवा दिया गया है। यह संस्था 15 दिन में अपनी रिपोर्ट पर्यटन सचिव को देगी। वहीं, इस माह के अंत तक केदारपुरी का सेटेलाइट सर्वे का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से प्रशासन पुनर्निर्माण कार्यों पर नियमित नजर रखने के लिए केदारनाथ में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। एक-एक कैमरा सरस्वती व मंदाकिनी नदी के किनारों पर लगाए जा रहे हैं। जबकि एक कैमरा मंदिर मार्ग पर लगाया गया है, जिससे आने वाले दिनों में एप्रोच मार्ग के कार्य का समूचा जायजा लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से दो ड्रोन भी खरीदे जाएंगे, जिनकी मदद से केदारपुरी में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों पर पर नजर रखने के साथ ही ही कार्यों की फोटोग्राफी भी की जाएगी। भारत सरकार द्वारा केदारनाथ में पांच योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 7 सौ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पहले चरण में 2 सौ करोड़ रुपये के कार्य होने हैं, जिसमें सरस्वती व मंदाकिनी नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के तहत घाट निर्माण, मंदिर के पीछे आदिगुरू शंकराचार्य की समाधी, वैली ब्रिज से मंदिर पर एप्रोच मार्ग निर्माण, मंदिर परिसर का विकास और पार्क निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें