फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकते नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधानसभा निर्वाचक नामावली 1 जनवरी 2018 की आहर्ता तिथि के आधार पर नियत दावे/आपत्तियों को प्राप्त करने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि तक 18 वर्ष पूरे करने वाले व छूटे हुए मतदाता अपना नाम विधानसभा निर्वाचक सूचि में दर्ज कर सकते हैं। एडीएम/निर्वाचन अधिकारी तीर्थपाल सिंह ने बताया कि विधानसभा नामावलियों का 1 जनवरी 2018 की आहर्ता तिथि के आधार पर नियत दावे/आपत्तियों को प्राप्त करने की निर्धारित तिथि बढ़ा दी गई है। अब, 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम सूचि में दर्ज कर सकते हैं या नाम व पता परिवर्तन व शुद्ध करा सकते हैं। बताया कि 15 से 30 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे। उन्होंने सत्यापन अवधि के प्रचार-प्रसार के लिए बीएलओ कार्ययोजना और प्रशिक्षण के लिए स्वीप के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें