फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ट्राली से गिर मंदाकिनी में बही, 8 साल का बच्चे गदेरे में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के रेल गांव में ट्राली से गिरकर एक 20 वर्षीय युवती मंदाकिनी के तेज बहाव में बह गई, जबकि जखोली क्षेत्र के तिमली-सेम में आठ वर्षीय मासूम गदेरे के तेज बहाव में बह गया। रेस्क्यू दल ने सोमवार देर शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया। युवती की खोजबीन के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और ग्रामीणों जुटे हुए हैं। घटना के बाद से घरों और गांवों में मातम पसरा है।
ग्राम पंचायत रविग्राम के राजस्व ग्राम रेल निवासी बृजमोहन चौहान की 20 वर्षीय पुत्री रेशमा रोज की तरह सोमवार को अपनी सहेली पूनम और ममता के साथ फाटा सिलाई सीखने आई हुई थी। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे वे सिलाई सेंटर से अपने घर के लिए रवाना हुए और मंदाकिनी नदी के किनारे ट्राली के समीप पहुंचे। करीब दो बजे तीनों युवतियां अपने गांव रेल जाने के लिए ट्राली में सवार हुई। अभी ट्राली बमुश्किल 20 मीटर आगे ही खिसकी थी, कि अचानक रेशमा का सिर घूमने लगा और वह अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। साथ में बैठी उसकी सहेलियां चिल्लाने लगी। दोनों युवतियां जैसे-तैसे गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी। इस पर, युवती के पिता और अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी संदीप थपलियाल सहित एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय को घटना से अवगत करा दिया गया है। रेस्क्यू में गोताखोरों की मदद ली जाएगी। इधर, उप जिलाधिकारी ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को सांत्वना दी और युवती की खोजबीन के हरसंभव प्रयास की बात कही। ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जमलोकी सहित अन्य जनप्रतिधियों ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार को त्वरित मदद की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी के कोटी गांव निवासी जगमोहन सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अजय अपनी मां गुड्डी देवी के साथ सावन माह के तीसरे सोमवार को रामेश्वरम मंदिर में बेलपत्री चढ़ाने गया था। दोपहर सवा दो बजे वापसी में वह अनियंत्रित होकर बरसाती गदेरे में गिर गया। जब तक उसकी मां और अन्य लोग कुछ समझ पाते, वह तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला और जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान देर शाम को बच्चे का शव घटनास्थल से कुछ दूर बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बालक सरस्वती शिशु मंदिर तिमली में पढ़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें