फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। विकासखंड के पौंठी गांव के प्रताप सिंह ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में गांव के अनुसूचित जाति के युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि बीते 19 जुलाई को उसकी बेटी सुबह 7 बजे घर से यह कहकर गई कि वह जीआईसी कैलाश-बांगर में अपना प्रमाण पत्र लाने जा रही है। घर से निकलने के बाद वह खलियाण में एक कंप्यूटर सेंटर में रुकी, जिसका संचालक कृष्णा नाम का युवक है। उन्होंने कहा कि यह युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। इधर, राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर कृष्णा पुत्र अमरू लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए रेगुलर पुलिस से जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से भेंट कर ज्ञापन भेजा भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें