फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के रांसी गांव के एक व्यक्ति की चट्टान से निकाले जा रहे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को लुगाड़ी सिंह (62) पुत्र श्याम सिंह बौंसार ओढ़लाधार तोक में अपने भाई सूरज सिंह के साथ मकान के लिए पत्थर निकाल रहे थे। इस दौरान एक पत्थर उनके ऊपर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, वह दम तोड़ चुके थे। इधर, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट, सतीश भट्ट और वासुदेव जगवाण मौके पर पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें