फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोखी के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बनाया बस को बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। बीते एक दशक से निर्माणाधीन 9 किमी ऊखीमठ-पेंज-करोखी मोटर मार्ग पर बस संचालन का ट्रायल दूसरी बार भी फेल हो गया। इस दौरान करोखी के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था की कार्यशैली के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बस को बंधक बना दिया। रात्रि को विभाग की ओर से मौके पर मशीन व ट्रैक्टर भेजकर बृहस्पतिवार सुबह से मार्ग का शेष कार्य शुरू करने पर ग्रामीणों ने बस को छोड़ा। कहना है, कि मार्ग का कार्य पूरा करने पर ही बस चलाई जाए।
विज्ञापन

बीते बुधवार दोपहर बाद ऊखीमठ से निर्माणाधीन मार्ग पर ट्रायल के लिए बस भेजी गई थी, लेकिन बस करोखी गांव से एक किमी पहले ही रुक गई। कई प्रयासों के बाद भी वाहन तीखे मोड़ व चढ़ाई के चलते आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान सूचना पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के प्रति रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि मार्ग का कार्य आधा-अधूरा कर वाहन संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं, जो कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकता है। क्षेत्र पंचायत नंदन सिंह रावत व ग्राम प्रधान महावीर सिंह पंवार का कहना था कि वर्ष 2008-09 से कार्यदायी संस्था की ओर से 9 किमी मार्ग का कार्य किया जा रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मार्ग पर तीखे मोड़ों और चढ़ाई से बड़े तो दूर छोटे वाहनों का संचालन होना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने करोखी गांव तक मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग करते हुए बस को बंधक बना दिया। कहा, कि जब तक मार्ग निर्माण शुरू नहंी होता वे बस को नहीं छोड़ेंगे। इस पर, विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में रात्रि 8 बजे ऊखीमठ से जेसीबी व ट्रैक्टर करोखी पहुंचाया। इधर, बृहस्पतिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में मार्ग के शेष 300 मीटर की कटिंग शुरू कर दी गई, जिस पर ग्रामीणों ने बस को छोड़ दिया। प्रदर्शन में वन पंचायत सरपंच पुष्कर सिंह, जानकी लाल, बादर सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष थापा देवी, जसोदा देवी, विश्वेश्वरी देवी, रमा देवी, वंदना देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
>>>>>>>
ऊखीमठ-पेंज-करोखी मोटर मार्ग पर टर्निंग प्वाइंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन बाद पुन: मार्ग पर बस का ट्रायल किया जाएगा। मार्ग का निर्माण अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे मानकों के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- आरसी उनियाल, ईई पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें