फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ/उत्तरकाशी।
विज्ञापन

पहाड़ में बृहस्पतिवार को करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमपात हुआ है। केदारनाथ धाम में करीब एक फीट नई बर्फ जम चुकी है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से पुनर्निर्माण कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हुए है।
केदारनाथ धाम में बुधवार रात से ही मौसम खराब था। देर रात हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर मौसम ठीक रहा, लेकिन सुबह 7 बजे से धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके बाद कभी मध्यम तो कभी हल्की बर्फबारी का क्रम बना रहा। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धाम में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित रहे। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में अधिकतम पारा 7 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में शाम पांच बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही छाए बादल दोपहर बाद चली तेज हवाओं के साथ बरस पड़े। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, भटवाड़ी आदि स्थानों में गरज के साथ बारिश हुई। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, सुक्की टॉप, हर्षिल, मुखबा आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। इस ताजा बारिश बर्फबारी ने जहां एक तरफ काश्तकारों को राहत दी है, वहीं वनाग्नि से चिंतित वन विभाग को भी कुछ समय का सुकून दिया है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से नगरीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन


पौड़ी में बढ़ी ठंड
पौड़ी। यहां बृहस्पतिवार दोपहर बाद रुक रुक कर रिमझिम बारिश हुई। बारिश की फुवारों के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से निकाल दिए हैं। अधिकांश दुकानें भी शाम को जल्दी बंद हो गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में अलाव का सहारा लिया।
नई टिहरी। यहां जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम चार बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। भिलंगना ब्लॅाक क्षेत्र में बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें