अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सौड़ी में चट्टान टूटने से पांच घंटे बंद रहा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी मलबा व बोल्डर गिरने से मार्ग बार-बार बाधित होता रहा, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई।
मंगलवार को सुबह हाईवे सौड़ी में मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया। तिलवाड़ा में लीसा फैक्ट्री के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण हाईवे दिन में कई बार बाधित हुआ। उधर, सीतापुर में भी पेड़ के टूटने से मार्ग करीब पौन घंटे बंद रहा। केदारघाटी में हो रही बारिश से राजमार्ग बदहाल हो रखा है। डोलिया मंदिर के समीप भूस्खलन के कारण सड़क पर कीचड़ हो रखा है। जनपद में जैली-मरगांव, जावरी-जयकंडी, बलसुंडी-अखोड़ी, ऊखीमठ-मनसूना-जुगासू और छेनागाड़-कुरछोला संपर्क मार्ग अब भी बंद पड़े हैं।