फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कुसुमगाड़-ओरिंग मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ओरिंग गांव के ग्रामीणों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे पांचों ग्रामीणों के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। उन्होंने मार्ग निर्माण तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

10 अप्रैल से गांव के पंचायत घर में आमरण अनशन पर बैठी मासंती देवी (67), दर्शनी देवी, सुमति देवी, नारायण सिंह नेगी और श्रीधर सिंह नेगी का वजन लगातार घट रहा है। मासंती देवी और नारायण सिंह नेगी की तबियत ज्यादा खराब हो रही है। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता विफल होने के बाद तीसरे दिन कोई भी अधिकारी/कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। आमरण अनशन के तीन दिन बाद भी प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम गांव नहीं भेजी गई। ऐसे में समझा जा सकता है कि सक्षम अधिकारी दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण को लेकर शुरू की गई लड़ाई आरपार की होगी। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शुक्रवार को डाक्टरों की टीम गांव भेजा जाएगा। इस संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें