फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स एंड रोवर्ष ग्रुप का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में नव गठित रेंजर्स एंड रोवर्स ग्रुप को आपदा राहत एवं खोज-बचाव के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ग्रुप के 48 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालेज परिसर में शुरू हुए तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में डीडीएमए के प्रशिक्षक भूपेंद्र नयाल, संतोष नौडियाल और मुंशी चौमवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्राकृतिक व अन्य कारणों से घटित दुर्घटनाओं में कम जानमाल का नुकसान हो, इसके लिए राहत व बचाव कार्य की अहम भूमिका होती है। ग्रुप के कालेज प्रभारी डा. लक्ष्मीदत्त व डा. ममता शर्मा ने बताया कि रेंजर्स एंड रोवर्स ग्रुप गठन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के क्षमता विकास को विकसित करना और स्थानीय को राहत, बचाव के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें