फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक करोड़ 92 लाख की लिफ्ट बनी शोपीस

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में शोपीस बनीं लिफ्ट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए लगाई गई लिफ्टें 13 वर्षों से शोपीस बनी हुई हैं। लिफ्टों का प्रयोग नहीं होने से उसकी मशीनें जंग खा रही हैं। लिफ्ट नहीं होने से गंभीर मरीजों को दूसरी मंजिल पर स्थित वार्डों में लाने-ले जाने में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2006 से मेडिकल कॉलेज बनाने की शुरुआत की गई थी। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज बनाने वाली निर्माण इकाई की ओर से जिला अस्पताल में एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से दो लिफ्टें लगाई गईं लेकिन लिफ्टों का संचालन शुरू नहीं किया गया। तीमारदारों को रैंप और सीढ़ियों से मरीजों को दूसरी मंजिल पर ले जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती हैं।
इधर, लिफ्ट का प्रयोग नहीं होने से लोगों ने उसे पीकदान बना दिया है। गुटखे और पान की पीक से लिफ्ट काफी गंदी हो चुकी है। जिला अस्पताल के प्रबंधक अजय वीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की निर्माण इकाई की संस्था की ओर से वर्ष 2006 में लिफ्टें लगाई गईं थी।
विज्ञापन

इधर, मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बनी लिफ्टों को 10 दिन में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। कहा कि एक लिफ्ट की लागत लगभग 96 लाख रुपये की थी। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद लिफ्ट का संचालन सुचारु रूप से होगा। मेडिकल कॉलेज के तीन सौ बेड के अस्पताल में चार नई लिफ्टें और बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें