फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए बच्चों को साथ लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शनिवार को सड़क की मांग को लेकर उत्तूर्स के ग्रामीण स्कूल बच्चों के साथ जुलूस-प्रदर्शन् के साथ कलक - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के उत्तर्सू गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सनबैंड-बजूण मोटर मार्ग से गांव को जोड़ने की मांग को नारेबाजी व प्रदर्शन किया। ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ जुलूस प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर्सू गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चे नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सनबैंड-बजूण मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन उनके गांव को इस मार्ग में शामिल नहीं किया गया है। जबकि पूर्व में सर्वेक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था, कि मार्ग से उत्तर्सू गांव को भी जोड़ा जाएगा, लेकिन जब मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो बताया गया कि उनके गांव को नहीं जोड़ा जा रहा है, जिससे वह क्षुब्ध हैं। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव को जबरन सड़क से नहीं जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, उक्रांद नेता देवेंद्र चमोली और सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जिस गांव को मोटर मार्ग की सबसे अधिक जरूरत है, उसे ही मार्ग के सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता कराई। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग से उत्तर्सू गांव को जोड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, जनक सिंह बिष्ट, रवि नेगी, बलवंत बिष्ट, करण सिंह बुटोला, गुड्डी देवी, पूजा देवी, सुमित्रा देवी, पूजा देवी, बलवीर सिंह, मातवर सिंह, मीनाक्षी देवी समेत गांव के स्कूली बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें