फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र के मुंड़याकी गांव में संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई किशोरी की मौत के बाद मौके पर ज? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कस्बे के पास सिकरोढ़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। अन्य तीन की हालात सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक सिकरोढ़ा मार्ग से जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। कुछ ही देर में पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी अमरीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि बाइक सवार जहांगीर निवासी माधोपुर, समीर निवासी लंढौरा, मुर्सलीन निवासी छुटमलपुर, उत्तर प्रदेश और एक अज्ञात युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मुर्सलीन (33) को मृत घोषित कर दिया। घायलों और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें