फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढंडेरा में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

विज्ञापन
रुड़की ढंडेरा स्थित भारत नगर कालोनी में हुई युवक की हत्या के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस व जमा भीड? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ढंडेरा में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस युवक के दोस्तों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा की भारत नगर कॉलोनी निवासी रवि रावत (35) पुत्र जम्मन सिंह बुधवार की सुबह घर से कार लेकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने शव गांव के पास सड़क किनारे पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराकर सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। रवि का चेहरा कुचला हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इस मामले में युवक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही दोस्तों और परिचितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
घटनास्थल के पास मिली कार
पुलिस ने शव मिलने के बाद घटनास्थल के पास संदिग्ध हालात में खड़ी कार के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली। इस बीच पुलिस को लोगों ने बताया कि कार युवक की है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि वह कार लेकर घर से बाहर निकला था। उसने यह नहीं बताया था कि वह कहां और किसके पास जा रहा है।
--------------
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
युवक की हत्या के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने घटनास्थल के पास और सड़क किनारे कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। साथ ही पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि वह बुधवार को किन-किन लोगों से मिला था। साथ ही उसके पास किन-किन लोगों की कॉल आई थी और उसने कितने लोगों को कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें