फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से आया था बुलंदशहर का युवक, गंगनहर में डूबकर हुआ लापता

Tue, 08 Apr 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

करीब चार दिन पहले ऋतिक अपने चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आया था। काम समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे घूमने गया था। वहां वह अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरा।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आए बुलंदशहर निवासी एक युवक का गंगनहर किनारे घूमते हुए अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


ऋतिक कुमार (21) दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ऋतिक अपने चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आया था। रविवार को कंपनी का काम समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे घूमने गया था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरा।

Roorkee: दर्दनाक हादसा...ट्रक की टक्कर से चाची और डेढ़ साल के भतीजे की मौत, युवक घायल
विज्ञापन


ऋतिक को गंगनहर में डूबता देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह देखते ही देखते गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रात में ही रुड़की पहुंचे और पुलिस के साथ उसकी गंगनहर में तलाश की।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार सुबह हरिद्वार से एसडीआरएफ की टीम रुड़की पहुंची और सोलानी पार्क से लेकर गणेशपुर पुल तक युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें