फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लावारिस कुत्तों का आतंक, एक दिन में 65 लोगों को किया लहूलुहान, एक की हालत गंभीर

Tue, 08 Apr 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ने से लोगों में दहशत है और अस्पताल में एंटी रेबीज लगवाने के लिए लोगों की लगातार संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लावारिस कुत्तों ने एक बार फिर एक दिन में 65 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे एक युवक को कुत्तों ने सात जगह नोंचा हुआ था। इमरजेंसी में उपचार करने के बाद युवक को घर भेजा गया। वहीं, इंजेक्शन कक्ष में 64 लोग एंटी रेबीज टीका लगवाने पहुंचे। ज्यादा संख्या के कारण लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ने से लोगों में दहशत है और अस्पताल में एंटी रेबीज लगवाने के लिए लोगों की लगातार संख्या बढ़ रही है। देहात के मुकाबले शहर में कुत्तों के हमले के केस सामने आ रहे हैं। वहीं, सोमवार को कृष्णानगर निवासी एक युवक किसी काम से घर के पास ही जा रहा था। इस बीच रास्ते में एक खाली प्लॉट में घूम रहे कई लावारिस कुत्तों ने युवक को घेर लिया और हमला कर दिया।

युवक जब तक कुछ समझ पाता कुत्तों ने हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग डंडे लेकर आए और किसी तरह कुत्तों को खदेड़ा। इस बीच युवक के पैर और हाथ पूरी तरह लहूलुहान हो गए। परिजन युवक को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे और उपचार कराया। वहीं, अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में एक दिन में कुत्ते के काटने के 64 केस पहुंचे। कक्ष के बाहर और अंदर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


Roorkee: गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ बना रहे घूमने प्लान...स्पेशल ट्रेन से घूमकर आएं अमृतसर और कटिहार
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी का समय खत्म होने के बाद भी लाेगों की भीड़ रही। कक्ष के स्टाफ ने सभी को एंटी रेबीज टीका लगाया। साथ ही समय पर एंटी रेबीज लगवाने की सलाह दी। सहायक निदेशक एवं सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि एंटी रेबीज की डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही मुख्यालय से एंटी रेबीज अस्पताल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें