फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। केंद्र की ओर से आए लोगों ने युवक का शव घर पर छोड़ दिया और उसकी मौत के बारे में बिना कुछ बताए चले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके शरीर पर पिटाई के निशान थे। उसकी पीटकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी विनोद कुमार ने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा बॉबी पुत्र विजयपाल नशे का आदी था। बॉबी को 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित बेलड़ी गांव के पास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 13 जून को नशा मुक्ति केंद्र से बॉबी की पत्नी को फोन आया।



फोन करने वाले ने खुद को केंद्र का कर्मचारी बताते हुए कहा कि बॉबी की तबीयत खराब है और जौलीग्रांट अस्पताल ले जा रहे हैं। यह सुनकर परिजन अस्पताल जाने के लिए तैयार होने लगे। इसी बीच करीब डेढ़ घंटे बाद फिर से फोन आया और बताया कि बॉबी की मौत हो गई है और वह शव को लेकर घर पर ही आ रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद एंबुलेंस में आए लोगाें ने शव को उनके घर पर छोड़ दिया। इससे पहले कि उनसे कुछ पूछ पाते वे लोग वहां से तेजी से भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि जब उसके शरीर को देखा गया तो उसपर पीटने के निशान थे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत पत्र दिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें