फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शराब खरीदने गए युवक पर हमला कर पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर शराब खरीदने गए ग्रामीण पर दुकान के सेल्समैन और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के टांडा महतौली गांव निवासी महिला शालू ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर में मेहमान आए थे। उसका पति गुलशन मेहमानों के लिए शराब खरीदने सुल्तानपुर शराब की दुकान पर गया था। शराब खरीदने के दौरान यहां मौजूद सेल्समैन अमरीश व विकास और एक अन्य व्यक्ति ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की।

उसके पति के विरोध करने पर अमरीश ने विकास के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया। आरोपी विकास ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसने लोहे की रॉड से वार किया जिससे उसके पति के पैर की हड्डी टूट गई। हमले में गुलशन बुरी तरह से घायल हो गया। पति का उपचार कराने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें