फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तालाब में डूबकर गंवाई जान

Sun, 24 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवानपुर। सहारनपुर के तीतरो क्षेत्र का एक युवक संदिग्ध हालात में तालाब में डूब गया। युवक भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। ठेकेदार का दावा है कि युवक ने डिप्रेशन में खुद छलांग लगाई। जबकि गांव में तालाब पार करने को लेकर शर्त लगाने की भी चर्चाएं रही। पुलिस ने उसके साथियों को हिरासत में लेकर तालाब में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सहारनपुर के तीतरो में डूबर किशनपुर गांव निवासी अंकुर पुत्र वेदपाल भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। ठेकेदार विकास समेत गांव के कई युवकों ने लव्वा गांव में कमरा किराये पर लिया हुआ था। रविवार को अंकुर व उसके साथी तालाब के पास कपड़े धो रहे थे। इसी बीच संदिग्ध हालात में 21 वर्षीय अंकुर तालाब में डूब गया।

ग्रामीणों ने उसे खोजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर भगवानपुर पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। ठेकेदार विकास ने पुलिस को बताया कि अंकुर ने अपने चाचा के बेटे से दो हजार रुपये उधार लिए थे। उधार चुकाने के लिए वह पैसे मांग रहा था। डिप्रेशन में आकर उसने खुद ही छलांग लगाई है।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शाम के समय अंकुर के परिजन भी रोते बिलखते गांव पहुंचे। पुलिस के गोताखोर देर शाम तक तालाब में उसकी तलाश में जुटे थे। बदहवास परिजनों के मन में तरह तरह की आशंकाएं घर कर रही हैं। एसओ सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि अंकुर की तालाब में तलाश की जा रही है, उसके साथियों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें