फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी की बाइक के पुर्जे बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के पुर्जे और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिलेभर की पुलिस की ओर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सत्यापन अभियान भी चल रहा है। इसी क्रम में बुग्गावाला पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमता देखा और उसे अपने पास बुलाने का इशारा किया। इस पर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक बोरे में बाइक के पुर्जे और तमंचा बरामद हुआ।



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सहारनपुर से बाइक चोरी कर पुर्जे अलग कर दिए थे। इसके बाद वह पुर्जे बेचने की फिराक में था। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि नवाब निवासी गांव बंजारेवाला, बुग्गावाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें