फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने हवालात में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने विरोध किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। हवालात में जाते ही युवक अपनी गलती मानकर माफी मांगने लगा। पुलिस युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि पति उसे घर चलाने के लिए भी खर्चा नहीं देता है। साथ ही मजदूरी की पूरी रकम दोस्तों के साथ उड़ा देता है। आरोप लगाया कि दो दिन पहले पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसपर वह अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने मोबाइल पर कॉल की और तीन तलाक दे दिया। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को पूछताछ के लिए कोतवाली में बुलाया और जानकारी ली। इस दौरान युवक ने पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने युवक का हवालात में बंद कर दिया।हवालात में बंद होते ही युवक अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने लगा और पति को घर ले जाने की बात कहने लगा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह करने की बात कही है। इस पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें