फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में लागू किया जाएगा दिल्ली मॉडल: कर्नल कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को तोड़ने में जुटी हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इस पर विश्वास नहीं रखती है। आप एक विजन वाले व्यक्ति पर विश्वास रखती है न कि तोड़ने और छोड़ने वाले पर।
विज्ञापन

रविवार को एक गेस्टहाउस में प्रेसवार्ता कर कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस से सवाल किया जाता है तो भाजपा वाले जवाब देते हैं और जब भाजपा से सवाल करते हैं तो कांग्रेस जवाब देती है। दोनों ही पार्टी एक सिक्के के दो पहलू हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में विजन के साथ आई है, जो मॉडल दिल्ली में है, वही उत्तराखंड में भी लागू किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस स्थित पार्किंग में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को उत्तराखंड में भी लागू करेंगे। आप उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर लड़ेगी।
दिल्ली सरकार की मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली और सबको रोजगार आदि योजनाओं को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं। आप का मकसद दिल्ली मॉडल की तर्ज पर राज्य के नवनिर्माण के संकल्प को पूरा करना है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार होकर घर बैठे हैं। व्यापारियों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। किसान-मजदूर सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बादी की कगार पर है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटने का काम किया है। इस मौके पर दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार, शहनाज भारती, शाहिद हुसैन, लक्ष्मी सोनकर, मधु, कलियर विधानसभा प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम, नरेश शर्मा, रियासत अली, मुकर्रम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें