फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा एक्सप्रेस रद्द होने से फजीहत 

Mon, 28 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
योगा एक्सप्रेस रद होने पर परेशान लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार ट्रैक पर एथल में क्रॉसिंग-4 और लक्सर में क्रॉसिंग-6 की मरम्मतीकरण के चलते रविवार को विभिन्न ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान हरिद्वार-अहमदाबाद के बीच चलने वाली योगा एक्सप्रेस रुड़की से संचालित की गई। जिसकी वजह से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि रुड़की तक आने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


अहमदाबाद से रविवार सुबह करीब 11 बजे योगा एक्सप्रेस रुड़की पहुंची। यहां अचानक ट्रेन के निरस्त होने की सूचना प्रसारित हुई। इससे ट्रेन में सवार हरिद्वार के यात्रियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही पल्लवी और भावना का कहना है कि उनका पहले से हरिद्वार का टिकट था। ऐेसे में इस ट्रेन को रुड़की में निरस्त नहीं करना चाहिए था। यदि किसी कार्य से किया भी गया तो यात्रियों को पहले सूचित किया जाना चाहिए था। या फिर बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। अन्य यात्रियों ने भी रुड़की में ट्रेन निरस्त होने पर नाराजगी जताई। उसके बाद योगा एक्सप्रेस शाम 4.20 पर रुड़की से अहमदाबाद के लिए रवाना की गई। हरिद्वार से यात्री बसों और अन्य साधनों से ट्रेन पकड़ने के लिए रुड़की स्टेशन पहुंचे। हरिद्वार से रुड़की पहुंचे नारायण और प्रवीण का कहना है कि योगा एक्सप्रेस से उन्होंने तीन माह पहले आरक्षण कराया था लेकिन, रविवार को न्यूज पेपर से पता चला कि ट्रेन हरिद्वार न आकर रुड़की से वापस होगी। उसके बाद उन्हें रुड़की आना पड़ा। इसमें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि अहमदाबाद मेल से अधिकांश हरिद्वार के यात्री सफर करते हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि लक्सर-ऐथल के बीच ट्रैक मरम्मतीकरण के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस संबंध में रेलवे ने पहले सूचना जारी कर दी थी। 

हरिद्वार का टिकट, रुड़की में छोड़ा
योगा एक्सप्रेस में सैकड़ों यात्रियों ने हरिद्वार तक का आरक्षण महीनों पहले कर रखा था। हरिद्वार से जाने वाले यात्रियों ने भी महीनों पहले आरक्षण किया हुआ था लेकिन, टिकट होने के बावजूद ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी बढ़ाई। न यात्रियों के लिए हरिद्वार से आवागमन की व्यवस्था की गई और न टिकट के पैसे वापस किए गए।  
विज्ञापन


अन्य ट्रेनों ने भी बढ़ाई मुश्किलें
योगा एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर रद्द होने से भी यात्रियों को परेशानी हुई है। उन्हें बसों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। श्रीगंगानगर और अमृतसर-हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी रविवार को रुड़की नहीं आई। ऐसे में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होना पड़ा। 

पूछताछ केंद्र पर लगी भीड़
रविवार को स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने के बाद पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लोगों ट्रेनों के संबंधी में दिनभर जानकारी लेते रहे। ट्रेनों के निरस्तीकरण से बड़ी संख्या में यात्रियों को मायूस होना पड़ा।
ट्रेन वाली खबर के साथ जोड़ 

घंटों खड़ी रही ट्रेनें, यात्री परेशान
लक्सर और ऐथल के बीच ट्रैक पर काम होने से रविवार को जहां कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ वहीं कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
इलाहाबाद से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस रविवार को करीब आठ घंटे देर से लक्सर पहुंची। इसके बाद घंटों लक्सर में ट्रेन खड़ी रही। देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ऐथल में घंटों खड़ी रही। बांद्रा से देहरादून जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस चार घंटे तक लक्सर में खड़ी रही। दून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी पथरी में करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ऋषिकेश से जम्मूतवी जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस ज्वालापुर स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें