फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल फरार, गांव में तनाव

Sun, 27 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
गांव में पीएसी तैनात - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते एक युगल के घर से भाग जाने के कारण एक गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय पुलिस ने एहतियात बरतते हुए गांव पीएसी तैनात कर दी है। आला अफसर भी मामले की पल पल की जानकारी ले रहे हैं। चूंकि, युगल अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखता है इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
विज्ञापन

 
लक्सर के एक गांव की किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी और क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसका नजदीकी गांव के ही बीए में अध्ययनरत छात्र से दोस्ती हो गई। 23 नवंबर को प्रेमी युगल गांव से गायब हो गया। यह जानकारी लगने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। किशोरी के परिजन ने पहले अपने स्तर से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर परिजनों ने थाने पहुंचकर लड़की को ढूंढने के लिए मदद मांगी।

अलग-अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आला अफसरों के निर्देश पर गांव में सबसे पहले पीएसी की तैनाती की गई। प्रेमी युगल की बरामदगी को वेस्ट यूपी एवं दिल्ली में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। इधर, आला अफसर भी गांव के हालात पर निगाह बनाए हुए हैं। युगल काश्तकार परिवार से ताल्लुक रखता है।  थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि युगल की तलाश की जा रही है। किशोरी के परिजन की ओर से युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युगल को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें