फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता संगठन की होते हैं रीढ़: राकेश गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के स्वागत में जगह-जगह स्वागत के लिए कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी मदद से पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी से एक परिवार की तरह काम कर पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि राकेश गिरी ने लंबे समय तक पार्टी और समाज की सेवा की है। अब उनके अनुभवों का लाभ उठाने की बारी है। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पार्टी में एकजुटता जरूरी है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम बोर्ड में भाजपा पार्षदों के एकजुट न होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब भाजपा पार्षदों को मिलकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधू, सागर गोयल, श्यामवीर सैनी, सुरेश चंद जैन, सौरभ गुप्ता, धीर सिंह, सुशील त्यागी, योगेश सिंघल, डॉ. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, झबरेड़ा विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने शिवपुरम में स्वागत समारोह आयोजित किया। उन्होंने कहा कि राकेश गिरी कुशल एवं अनुभवी नेता रहे हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका लाभ ओबीसी की रक्षा करने में मिलेगा। इस मौके पर पार्षद हेमा बिष्ट, आरती, पुष्पा, सुबोध शर्मा, जितेंद्र राणा, नरेंद्र, सुरेश चौधरी, सुल्तान सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद, अकरम अली, जेपी शर्मा, राकेश गर्ग एवं मांगेराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें