फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाकर न देने पर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाकर भुगतान न किए जाने से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। नगर पालिका चेयरमैन की ओर से बोर्ड बैठक के बाद शासनादेश के अनुसार मानदेय बढ़ाकर दिए जाने के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी मानदेय बढ़ाकर नहीं दिए जाने पर नगरपालिका के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार मानदेय बढ़ाकर नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को दैनिक वेतन बहुत कम मिल रहा है। 12 अप्रैल 2022 को नए शासनादेश के बाद भी मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर नहीं दिया जा रहा है। मोहल्ला स्वच्छता समिति व कांट्रेक्ट के सभी कर्मचारियों को महीने में चार छुट्टी मिलनी चाहिए। नगर पालिका चेयरमैन अंबरीस गर्ग नगर पालिका पहुंचे और धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि जो शासनादेश जारी हुआ है उसे बोर्ड बैठक के बाद बढ़ाकर दिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान कमलेश, मंजू, अलका, सुनीता, बबीता, मंजू, प्रीति, सोनू, बेबी, कविता, प्रशांत कुमार, रोहन, रवि कुमार, मुकेश, आशु, अनिल कुमार, अमित, प्रवीण कुमार, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें