फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के इकबालपुर में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हल्दौर निवासी भूरे सिंह की पत्नी अरुणा (46) अपने परिवार के साथ झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर में रह रही थी। शनिवार शाम अरुणा मेला देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार को उपचार के दौरान अरुणा की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें