महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
अस्पताल पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने समझाकर मामला कराया शांत
शहर के एक नामी निजी अस्पताल में एक महिला की इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। महिला को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था महज पेट दर्द की शिकायत पर मौत हो जाना यह साबित करता है कि अस्पताल प्रबंधन ने पूरी तरह लापरवाही बरती है। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास-विकास निवासी बबीता मित्तल की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार सुबह परिजन रुड़की शहर के एक नामी अस्पताल में लेकर आ गए। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया।
आरोप लगाया कि अस्पताल महंगा इलाज करता है और यहां पर अप्रशिक्षित स्टाफ गलत इंजेक्शन लगा रहा है। इसके चलते मौत हुई है। आरोप है कि डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लगाया था, उसका नाम पता किया लेकिन कुछ जानकारी नहीं दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।