फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झबरेड़ा रोड पर बसों के संचालन में रुड़की डिपो बरत रहा लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरोजाना एक चक्कर लगाने के बाद ही डिपो में खड़ी कर दी जाती है बस
I
I

I
Iडिपो प्रबंधन नहीं बरत रहा गंभीरता, लोगों ने नहीं मिल रहा पर्याप्त लाभ
I
Iझबरेड़ा रोड पर बसों के संचालन को लेकर डिपो प्रबंधन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। एक दिन में एक बस ही चलाई जा रही है। वह मात्र एक चक्कर काटकर डिपो परिसर में खड़ी कर दी जाती है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को बस संचालन का पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है। डिपो प्रबंधन के रवैए को लेकर लोगों में नाराजगी है।
I
I
I
Iझबरेड़ा कस्बे के लिए सरकारी बसों का संचालन नहीं था। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद परिवहन निगम मुख्यालय ने संज्ञान लिया था। मुख्यालय ने रुड़की डिपो प्रबंधन को झबरेड़ा के लिए दो बसों का संचालन करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद नौ दिसंबर की सुबह एक बस का संचालन रुड़की से झबरेड़ा के लिए शुरू कर दिया गया था लेकिन इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

I
Iदरअसल, डिपो प्रबंधन की ओर से सुबह के समय एक ही बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस भी महज एक चक्कर काटकर डिपो परिसर में खड़ी हो जाती है। इसके बाद दोपहर या शाम को बस का संचालन नहीं किया जाता है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को बस संचालन का लाभ नहीं मिल रहा है। अब भी उन्हें टेंपो और प्राइवेट बसों से आवाजाही करने पर मजबूर हो रहा है। डिपो प्रबंधन का कहना है कि झबरेड़ा रोड पर संचालन के लिए दो बसें हैं। बसों के समय में कुछ बदलाव किए जाने हैं। जल्द ही दो बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iझबरेड़ा रोड पर 23 दिसंबर के बाद बसों का सही तरह से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए झबरेड़ा में बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। दोनों बसों का समय भी निर्धारित कर संचालन शुरू किया जाएगा।- केके मल्होत्रा, एजीएम, रुड़की डिपोI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें