फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गई महिला से छेड़छाड़, मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच करने गई महिला से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर युवक ने महिला से मारपीट कर दी। महिला ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी तो युवक अपने परिजनों को लेकर महिला के घर जा पहुंचा और दोबारा मारपीट की। इतना ही नहीं आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने महिला के घर पथराव भी किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला शनिवार रात घर के पास ही जंगल में शौच करने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर महिला से मारपीट कर फरार हो गया। महिला घर पहुंची तो युवक अपने परिजनों के साथ लाठी डंडे लेकर वहां भी आ धमका और दोबारा मारपीट की। इतना ही नहीं सड़क से पत्थर उठाकर पथराव कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया, लेकिन युवक लगातार गालीगलौज करता रहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छेड़छाड़ करने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस दौरान मारपीट में महिला पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें