क्षेत्र के ग्राम सिसोना निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को शिकायत कर पति पर कार्रवाई की मांग की है। उसने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्राम सिसोना निवासी मंजली देवी शनिवार को भगवानपुर थाना पहुंचीं। थानाध्यक्ष को बताया कि उनका पति शराब पीकर रोज बच्चों और उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट करता है। महिला ने पति पर जल्द कार्रवाई न होने की स्थिति में बच्चों को नुकसान की आशंका जताई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने महिला को कार्रवाई को भरोसा दिलाया।