स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम के तहत चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कस्बे के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रविवार को कस्बे में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा व नगर पालिका के अध्यक्ष अमरीश गर्ग, एडवोकेट विकास पंवार, नरेश चौधरी आदि ने सफाई अभियान चलाया।
वहीं, होली क्रॉस स्कूल के प्रबंधक फादर तारसीस और नगर पालिका अध्यक्ष, बल्ली लोचन ने स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। उधर, गन्ना विकास समिति में विशेष सचिव सूरजभान के नेतृत्व में मोनू चौधरी, अरविंद पाल, शिवचरण, व सोनू नेगी आदि ने सफाई अभियान चलाया।
गर्ग डिग्री कॉलेज में चेयरमैन संजीव गर्ग ने कॉलेज स्टाफ के साथ सफाई अभियान चलाया। उधर, मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में प्रबंधक जसवीर बसेड़ा के साथ प्रधानाचार्या कुसुम देवी, अभिनव शर्मा और जमदग्नि पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मीनू शर्मा व डायरेक्टर अभिषेक जमदग्नि के अलावा सेंट जेपी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक लाल सिंह सैनी, रीता सैनी व आकाश कुमार आर्य ने स्कूली बच्चों के साथ में सफाई अभियान चलाया।