I
I
I
Iएक कॉलेज से खिड़की चोरी कर स्कूटी पर ले जा रहे एक युवक को कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस खिड़की खरीदने वाले कबाड़ी पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएम लॉ कॉलेज के निदेशक रजनीश कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके कॉलेज में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए लोहे की खिड़की लगाई जा रही हैं। रविवार की शाम करीब पौने पांच बजे एक युवक स्कूटी पर तीन खिड़की चोरी कर ले जा रहा था। कॉलेज के कर्मचारियों ने शक होने पर उसे रोक लिया और खिड़की ले जाने की बाबत जानकारी ली। इस पर युवक ने बताया कि वह खिड़की चोरी कर बेचने जा रहा है। इससे पहले भी वह 15 खिड़की चोरी कर शेखपुर में कब्रिस्तान के पास कबाड़ी को बेच चुका है। साथ ही इन तीन खिड़कियों को भी वहीं बेचने जा रहा था। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि चोरी में मोहम्मद दानिश निवासी शेखपुरी, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जिन दो कबाड़ियों के नाम युवक ने बताए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।I