फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति का उपचार चल रहा है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी निवासी नईम बाइक से अपनी पत्नी रिहाना के साथ रुड़की से लौट रहे थे। जैसे ही वह देहरादून हाइवे पर नगला इमरती से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नईम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
ससुर को देखने अस्पताल गई महिला को पीटा
ससुर को देखने अस्पताल गई एक महिला के साथ पति ने मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ससुर एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को वह अस्पताल में उन्हें देखने गई थी। ससुर को देखकर वह घर आई तो पति ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही पति ने कहा कि उसके पिता ने उसे संपत्ति नहीं दी है इसलिए उसका उनसे कुछ नाता नहीं है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। बाद में महिला के कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें