फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पति ने शराब के लिए पैसे मांगे तो महिला ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIअस्पताल में कराया गया भर्ती, फिलहाल हालात सामान्य, पुलिस जांच में जुटी
I
I
I
I पति के शराब के लिए पैसे मांगने की जिद करने पर महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने थिनर छिड़ककर खुद को आग लगा ली। महिला 45 प्रतिशत झुलस गई है। हालांकि उसकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक कालोनी में एक महिला बुरी तरह जल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। यहां पता चला कि महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी जानकारी मिली कि महिला ने खुद पर थिनर छिड़क लिया था। पुलिस ने महिला से जानकारी ली तो महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। उसने मना किया तो वह जिद करने लगा। उसने पति को डराने के लिए ऐसा किया था। इस बाबत कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल सामान्य है। महिला के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

I

रतनपाल का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें