फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज में कार मांगने पर टूटी शादी, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में मोटरसाइकिल की जगह कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी टूट गई। इतना ही नहीं आरोप है कि अगले दिन दूल्हा पक्ष ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और युवती के अपहरण की धमकी भी दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में सलमान निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर ने बताया कि उसकी बहन सबिया की शादी 21 जुलाई 2026 को रुड़की के ताज पैलेस स्थित चार मीनार मस्जिद में होना तय था। आरोप है कि शादी के समय दूल्हा सावेज निवासी मेहवड़ कला, जिला हरिद्वार दहेज में दी गई मोटरसाइकिल देखकर नाराज हो गया और कार की मांग करने लगा।
परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दूल्हे के पिता सुलेमान, चाचा सनव्वर, मानू, समून और भाई अकरम ने भी कार की मांग का समर्थन किया जिसके कारण शादी नहीं हो सकी। तहरीर के अनुसार 22 जुलाई को जब लड़की पक्ष के लोग ताज पैलेस से अपना सामान लेने पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में सलमान सहित उसके भाई सावेज और मुनीर घायल हो गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी जान से मारने और युवती के अपहरण की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सावेज, सुलेमान, सनव्वर, मानू, समून और अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें