फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संस्कार भारती ने 32 कला साधकों को किया सम्मानित

Sun, 26 Jul 2026 12:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के सौजन्य से नगर पालिका सभागार में नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिमोहन कपूर ने की। मेयर अनीता अग्रवाल, फोनिक्स यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष चैरव जैन और आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय विशिष्ट अतिथि रहे। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुभकामनाएं भेजीं।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद भगवान नटराज के स्वरूप तथा कला के महत्व पर विचार रखे गए। डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने संस्कार भारती की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में साहित्य, संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, ब्यूटीशियन और सिलाई कला सहित विभिन्न क्षेत्रों के 32 कला साधकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुग्ध संघ हरिद्वार ने अरुण टम्टा को दी विदाई
रुड़की। दुग्ध संघ हरिद्वार में कार्यरत अरुण टम्टा के टिहरी दुग्ध संघ में प्रधान प्रबंधक पद पर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दुग्ध संघ हरिद्वार के प्रधान प्रबंधक अजय क्वीरा ने कहा कि अरुण टम्टा एक युवा एवं अनुभवी प्रबंधक हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री टम्टा के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरी सिंह, सहदेव सिंह पुंडीर, मनोज, डॉ. मुकेश राजपूत, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, दीपक शर्मा, राकेश, अशोक नेगी, विनय, सूरज और अजय रावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें