फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर फुंकने से बाधित हुई पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र में ट्यूबवेल नंबर दो की मोटर फुंकने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इलाके में सुबह मात्र आधे घंटे पानी की सप्लाई हो सकी। इससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। हालांकि, समय से मौके पर पहुंचकर जलसंस्थान ने मोटर ठीक करने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रामनगर में केशव पार्क के पास बने ट्यूबवेल नंबर दो पर बीती रात मोटर फुंक गई थी। लिहाजा सोमवार सुबह ट्यूबवेल नहीं चलने से टंकी नहीं भरी। ऐसे में सुबह क्षेत्र में पानी की सप्लाई मात्र आधे घंटे ही हो पाई। बहुत कम समय पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय पार्षद पंकज सतीजा, चंचल ढींगरा, पीयूष जनवानी, संतोष अरोड़ा, तरुण कुमार, गिरधारी लाल, रीटा रानी, बलराम लूथरा, डिंपल वेद, कमानि तनेजा, रमेश बत्रा, जतिन, प्रदीप कुमार, हितेश दुआ, मनीष साहनी, अरुण कुमार, अनिल लखानी आदि का कहना है कि इस ट्यूबवेल पर रखी मोटर साल में चार बार फुंक चुकी है। हर बार मोटर फुंकने से पानी का संकट खड़ा हो जाता है। अब गर्मी अपने चरम पर है तो बिना पानी के एक पल भी दुश्वार हो जाता है। ऐसे में मोटर फुंकने से दिनभर बिना पानी के रहना पड़ा। मजबूरी में दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ा। वहीं, जलसंस्थान के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि रात में मोटर फुंकने की जानकारी मिली थी। सुबह ही मोटर ठीक करने का काम शुरू कर दिया था। शाम तक मोटर ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें